फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीएमओ ने झंडी दिखाकर सारथी वैन को किया रवाना

सीएमओ ने झंडी दिखाकर सारथी वैन को किया रवाना

Tue, 11 Jul 2017 07:23 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने झंडी दिखाकर सारथी वैन को किया रवाना
पीलीभीत। मंगलवार से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू हो गया। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने सारथी वैन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन में परिवार कल्याण काउंसलर व संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएमओ कैंप कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार कल्याण सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। अभियान की सफलता को सभी अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन में हिस्सा लेने की अपील की। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार मिशन परिवार को सफल बनाने के लिए प्रदेश में 30 से अधिक सकल प्रजनन दर वाले 57 जनपदों में परिवार कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसकी थीम नई लहर नया विश्वास, संपूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास है। इसी की दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम चलाया जाना है। उन्होंने बताया कि सारथी वैन में परिवार कल्याण जागरूकता संबंधी सामग्री के साथ परिवार कल्याण काउंसलर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रोडमैप के अनुसार ही सारथी वैन का संचालन किया जाएगा। उन्होंने अपने अधीनस्थों को दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर शोध अधिकारी पीएस आनंद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, टीएसयू के संदीप उपाध्याय, आरबीएस के जिला समन्वयक अबसार अहमद, अबन कोआर्डीनेटर प्रवीन पाल समेत नगर क्षेत्र की आशाएं व एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed