{"_id":"5963b6e54f1c1b9f738b45cb","slug":"121499707109-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को मिलेगी निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं को मिलेगी निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 पीबीटीपी 8
अब मुफ्त अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी गर्भवती
0 प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान का एसडीएम ने किया शुभारंभ
प्वाइंटर -- हर महीने नौ तारीख को सीएचसी से संबद्ध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सुविधा रहेगी उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर।
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सीएचसी पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को अब हर महीने की नौ तारीख को निशुल्क अल्ट्रा साउंड की सुविधा मिलेगी। सोमवार को एसडीएम शशि भूषण राय ने सीएचसी में एक गर्भवती महिला को निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की पर्ची देकर इसका शुभारंभ किया।
योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को अधिक लाभ मिलेगा। इसके लिए नगर की प्रमुख स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. किरन अग्रवाल, डॉ. आकांक्षा मित्रा को संविदा पर रखा गया है। दोनों महिला चिकित्सक हर महीने की नौ तारीख को सीएचसी में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कर परामर्श देंगी। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि योजना के तहत सीएचसी पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिले। इसके लिए नगर के सेठ अल्ट्रा साउंड सेंटर से कांटेक्ट किया गया है। माह की नौ तारीख को सीएचसी पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रा साउंड की पर्ची दी जाएगी। इस पर्ची को ले जाकर गर्भवती महिलाओं उस सेंटर से निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह और स्टाफ मौजूद रहा। एमओआईसी ने बताया कि पहले दिन सौ गर्भवती महिलाओं ने निशुल्क अल्ट्रा साउंड का लाभ लिया।