फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 proposals passed including Ayodhya Ram temple darshan

Pilibhit News: बीडीसी की बैठक में 12 प्रस्ताव पास

Fri, 23 Feb 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
12 proposals passed including Ayodhya Ram temple darshan
बीसलपुर ब्लॉक की बैठक को संबो​धित करते खंड विकास अ​धिकारी ​​​​क्षिरिज वर्मा । संवाद
बीसलपुर। क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक में सदस्यों को अयोध्या राममंदिर का भ्रमण कराने समेत 12 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। कुछ सदस्यों गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में खराब हैंडपंप सही करवाने। वंचित पात्रों को प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना व शौचालय से लाभान्वित करने, ज्यादा आबादी वाले गांवों में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की शिकायत डीएम से करने आदि प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित कराने, गांव ढकवारा का जलभराव खत्म कराने, आवश्यकतानुसार नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने व सदस्यों को अयोध्या राममंदिर का भ्रमण कराने आदि प्रस्ताव भी पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंचायत, स्वास्थ्य, उद्यान, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में लघु सिंचाई, नहर, वन, चीनी मिल, गन्ना, राजस्व, बिजली, मंडी समिति आदि विभागों का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।
बैठक में मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने में सकुटिया जसकरनापुर, अहिरवाड़ा, लाड़पुर और बरसिया ग्राम पंचायतों के प्रधानों, पंचायत अधिकारियों और रोजगार सेवकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

तीन दिव्यांगों को ट्राइसिकिल दी गई। बेहतर कार्य को लेकर श्रद्धा, अंबिका, मनोरमा, ज्ञान देवी, चमेली, शबनम, गोदावरी, अंजलि, तारा लक्ष्मी, अंकिता, गीता, रेनू, प्रेमवती, कमला, सीमा, संतोषी, और प्रभा आदि महिला कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

-
बैठक में लगाए गए ये आरोप

- सरकारी कार्यालयों में छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी भटकना पड़ता है।
- शिवपुरी नवदिया के दिव्यांग सुनील को स्वच्छ शौचालय योजना से लाभान्वित नहीं किया जा रहा।

- अधिकारी बैठकों में बड़े-बड़े दावे कर देते हैं, लेकिन वे धरातल पर नहीं उतर पाते।

- ग्राम पंचायत मीरपुर वाहनपुर के वार्ड नंबर 34 में पिछले दो वर्षों से सफाई नहीं हो रही।

- अधिकतर ग्राम पंचायतों की बैठकों में सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को नहीं बुलाया जाता।

- गांव रोहनिया का आंगनबाड़ी केंद्र वर्षों से नहीं खुला।

बीसलपुर ब्लॉक की बैठक को संबोधित करते खंड विकास अधिकारी क्षिरिज वर्मा । संवाद

बीसलपुर ब्लॉक की बैठक को संबोधित करते खंड विकास अधिकारी क्षिरिज वर्मा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed