फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लकड़ी बीनने गई महिला पर तेंदुए का हमला, मामूली घायल

लकड़ी बीनने गई महिला पर तेंदुए का हमला, मामूली घायल

Tue, 25 Dec 2018 06:59 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Tue, 25 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी बीनने गई महिला पर तेंदुए का हमला, मामूली घायल
Leopard
टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के जंगल में बताई जा रही घटना
विज्ञापन

वनकर्मी बोले- जांच के बाद की जाएगी स्थिति स्पष्ट

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई 45 वर्षीय महिला नौजल्हा गांव निवासी शिखा मजूमदार पत्नी कृष्णा मजूमदार को तेंदुए ने हमला कर मामूली रूप से घायल कर दिया। उसके पैर में पंजे के निशान आए हैं। साथ आई अन्य महिलाओं के शोर पर तेंदुए जंगल के भीतर की तरफ चला गया। जिसके बाद किसी तरह महिला को बाहर लाया गया। इधर, टाइगर रिजर्व के अफसर जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कह टाल गए है।

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के गांव नौजल्हा निवासी शिखा मजूमदार ने बताया कि मंगलवार करीब तीन बजे वह गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ जंगल किनारे लकड़ी बीनने के लिए गई थी। लकड़ी बीनते समय वह थोड़ी दूर जंगल के भीतर तक पहुंच गई। बताया जाता है कि इस बीच अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने शिखा पर हमला बोल दिया। तेंदुए के पंजे लगने से शिखा के पैर में मामूली जख्म हो गया। चीख पुकार सुनकर जब साथ आई महिलाओं व अन्य लोगों ने तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ जंगल के भीतर की तरफ भाग गया। जिसके बाद घायल महिला को साथी ग्रामीण बाहर सुरक्षित स्थान पर लाए और हमले की जानकारी दी। इधर, नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। मौके पर जाकर जानकारी जुटाई जाएगी। महिला के पैरों में आए निशान देखने के बाद ही वन्यजीव के हमले की बात को पूरी तरह से स्पष्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed