{"_id":"5b7efed742c79246532696e5","slug":"11535049431-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में पीलीभीत व शाहजहांपुर की टीमों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में पीलीभीत व शाहजहांपुर की टीमों ने लहराया परचम
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 पीबीटीपी 1
मंडलीय हॉकी में पीलीभीत और शाहजहांपुर ने लहराया परचम
बनारस में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में नेहरू मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में कुंवर रिखी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज शाहजहांपुर और चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को परास्तकर जीत हासिल की। विजेता टीमें चार सितंबर से बनारस में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
शहर के गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सब जूनियर और जूनियर नेहरू मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा समिति के सह सचिव राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच (अंडर 17 गर्ल्स) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत और कुंवर रिखी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें शाहजहांपुर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच (अंडर 17 ब्वायज) चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत और रेलवे इंटर कॉलेज शाहजहांपुर के बीच खेला गया। जिसमें पीलीभीत की टीम विजयी रही। अंडर 15 ब्वायज में भी वॉक ओवर पाकर चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता रहा। इस मौके पर अनीता जोशी, हॉकी कोच आबिद अली, प्रशांत सक्सेना आदि मौजूद रहे।