फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापरवाही पुलिस ने दिखाई, खामियाजा भुगत रहा मेरा पति

लापरवाही पुलिस ने दिखाई, खामियाजा भुगत रहा मेरा पति

Sat, 07 Apr 2018 06:36 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पुलिस ने दिखाई, खामियाजा भुगत रहा मेरा पति
लापरवाही पुलिस ने दिखाई, खामियाजा भुगत रहा मेरा पति
विज्ञापन

पति संग पहुंची विवाहिता ने सुनाया दुखड़ा, लगाई गुहार
जिले के थानों पर हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
07 पीबीटीपी 5,6,9
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। साहब, तीन साल पहले मेरे प्रेम विवाह करने पर मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली थी। उसका लिखा सूसाइड नोट पुलिस ने कोर्ट में दाखिल नहीं किया और खामियाजा पति को भुगतना पड़ रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम, एएसपी के सामने पेश हुई मोहल्ला थान सिंह की प्रियंका ने अपना दुखड़ा कुछ इस तरह सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
शनिवार को सुबह दस से दोपहर बजे तक जिले के समस्त थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हालांकि इस बार भी राजस्व और पुलिस के अलावा अन्य विभागों से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट पूूनम निगम, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। सुनगढ़ी में एडीएम देवेंद्र प्रताप मिश्रा, एडीएम रोहित मिश्र एसएचओ मोहम्मद कासिम, एसएसआई सुधीर कुमार सिंह ने जनता को सुना। इस दौरान कई शिकायतें आई, लेकिन मोहल्ला थान सिंह की प्रियंका के मामले को सुनकर अफसर भी अग्रिम कार्रवाई को लेकर उलझकर रह गए। प्रियंका ने बताया कि उसने मई 2015 में प्रेम विवाह कर लिया था। इससे आहत होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। पिता ने पति पर इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें धमकाने के भी आरोप लगाए। उसने बताया कि भाई ने सूसाइड नोट में प्रेम विवाह से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बावजूद पुलिस ने सूसाइड नोट को कोर्ट में दाखिल नहीं किया। उसने सूसाइड नोट को दाखिल कराने की मांग की। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मामला काफी पुराना है। यह पता लगाया जाएगा कि उस वक्त मौके पर सूसाइड नोट मिला था या नहीं। इसके लिए एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम से आख्या मांगी है। उधर, श्रीराम नगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन के विवाद को लेकर भी हंगामा रहा। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दरोगा और फरियादी के बीच तीखी कहासुनी हुई। कई अन्य मामलों को लेकर भी परिणाम सामने नहीं आए।
विज्ञापन

000
07 पीबीटीपी 8
बेटी से परेशान देवकी को दिलाया भरोसा
नौगवां पकड़िया की निवासी देवकी देवी ने बताया कि उनके पति स्व. प्रीतम सिंह रेलवे में चालक थे। उनकी 15 मार्च 2018 को मौत हो चुकी है। ढाई साल पहले बड़ी बेटी को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। अब पति की मौत के बाद अपने दिए रुपये वापस मांगे तो वह परेशान कर रही है। बुढ़ापे में वृद्धा का सहारा बने परिवार के सदस्यों की झूठी शिकायत करती है। अफसरों ने पूरी बात सुनने के बाद वृद्धा को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
07 पीबीटीपी 7
कैसे चलेगी चक्की, चुकता होगा लोन
समाधान दिवस में गुहार लगाने पहुंचे मोहल्ला नई बस्ती निवासी दयाशंकर की समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। उन्होंने बताया कि 2015 में उन्होंने लघु उद्योग योजना के तहत 50 हजार का लोन लेकर घर पर ही एक आटा चक्की लगाई थी। दो साल से वह चल रही है। कभी कोई शिकायत नहीं हुई, लेकिन अब पड़ोस के कुछ लोग विरोध कर रहे है। जिससे चक्की चलाने में बाधा हो गई, इधर 30 हजार का लोन भी चुकता करना बाकी है। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि नियमों को देखकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

000
07 पीबीटीपी 10
साहब, पानी निकास नहीं होने दे रहा दबंग
सुनगढ़ी थाने में गुहार लगाने पहुंची रुपपुर गांव महारानी ने बताया कि उसके मकान के बाहर खड़ंजे के दोनों ओर सरकारी नाली है। गांव का एक दबंग सरकारी नाली को अपनी निजी नाली बता उनके पानी की निकासी नहीं होने दे रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सका। महिला का दुखड़ा सुनकर एडीएम ने मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश एसएचओ सुनगढ़ी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed