{"_id":"5963b6e64f1c1b817e8b45e3","slug":"11499707110-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 पीबीटीपी 15
अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
शहर विधायक के साथ 107 बीडीसी ने सौपे शपथपत्र
डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई परेड
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अमरिया ब्लाक प्रमुख कौसल जहां का तख्ता पलट लगभग तय है। शहर विधायक के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे 107 बीडीसी सदस्यों ने शपथपत्र के साथ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। इसपर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष सभी की परेड भी कराई गई।
सत्ता परिवर्तन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के तख्ता पलट की अटकलें लगाई जाने लगी थीं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भाजपा की एकजुटता न होने और पार्टी हाईकमान की अनुमति के बिना प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के चलते गिर गया था। इसके बाद रविवार को अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कवायद शुरू की गई। इसक्रम में सोमवार को शहर विधायक संजय गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और शपथपत्रों के साथ डीएम को ब्लाक प्रमुख कौसल जहां के प्रति अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर शपथपत्र देने वालों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसपर सिटी मजिस्ट्रेट ने गांधी सभागार में शपथपत्र देने वालों की परेड कराई। इसमें शपथपत्र पर लगे फोटो और हस्ताक्षर मिलान कराया गया। इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 107 बीडीसी सदस्यों का शपथपत्रों से मिलान कराया गया। इसकी पत्रावली तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है। डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0000000
पूर्व कैबिनेट मंत्री के करीबी हैं ब्लाक प्रमुख के पति
अमरिया ब्लाक की मौजूदा ब्लाक प्रमुख कौसर जहां का यह दूसरा कार्यकाल है। पिछले सत्र में महिला सीट से ब्लाक प्रमुख बनी थीं, जबकि इस बार सामान्य सीट होने पर उन्होंने सीट कब्जाई। ब्लाक प्रमुख के पति मोहम्मद ताहिर को सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हाजी रियाज अहमद का करीबी माना जाता रहा है, और कौसरजहां को ब्लाक प्रमुख पद हासिल कराने में उनका अहम योगदान भी रहा है।
विज्ञापन
00000
यह है विधिक प्रक्रिया
ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव का पत्र डीएम के माध्यम से डीपीआरओ को भेजा जाएगा। इसके परीक्षण के बाद न्यायाधीश की अनुमति से चर्चा की तिथि निर्धारित की जाएगी। तिथि पर चर्चा के बाद जरूरत पड़ने पर वोटिंग कराई जाएगी।
0000
कौसरजहां के कार्यों की कराई जाएगी जांच
अमरिया ब्लाक प्रमुख के कार्य से कोई भी क्षेत्र पंचायत सदस्य संतुष्ट नहीं था। सपा शासनकाल में ही अधिकांश बीडीसी सदस्य नहीं चाहते थे कि कौसरजहां ब्लाक प्रमुख बनें, लेकिन सपा सरकार के एक कद्दावर नेता के इशारे पर तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी को पर्चा ही नहीं खरीदने दिया। जिसके चलते कौसरजहां निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गईं थीं। उन्होंने अपने सात-आठ साल के कार्यकाल में काफी अनियमितता भी बरती है। ब्लाक प्रमुख पद से हटने के बाद उनकी हर अनियमितता की जांच भी कराई जाएगी।
- संजय सिंह गंगवार, शहर विधायक