{"_id":"594e56764f1c1bc1288b45ff","slug":"11498306166-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से लोग परेशान, पालिका बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से लोग परेशान, पालिका बेखबर
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर में अतिक्रमण का बोलबाला है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगताना पड़ रहा है। नगर के सभी मार्गों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बढ़ाकर सड़क पर लगा रखा है। इससे उधर का यातायात प्रभावित होता है और आने जाने वालों को काफी दिक्कत होती है।
आए दिन निकलने वाले लोगों और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में इस मुद्दे को लेकर नोकझोंक भी होती है। जागरूक लोग समय-समय पर पालिका और प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते रहते हैं। केवल इतना ही नहीं पालिका बोर्ड और शांति समिति की होने वाली बैठकों में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। बैठकों में अतिक्रमण हटवाने का प्रस्ताव तो पास हो जाता है, लेकिन अज्ञात कारणवश अतिक्रमण हटवाया नहीं जाता है, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। अधिकारियों की इस अनदेखी को लेकर लोगों में जबरदस्त रोष है। अधिकारियों के उपेक्षात्मक रवैये के चलते यह हालात भविष्य में कब तक बने रहेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस बाबत नगर पालिका परिषद के नवागत ईओ वेदप्रकाश ने बताया कि चार्ज मिलने के बाद इस मामले को देखेंगे।