{"_id":"5b5a224d4f1c1b46748b72d1","slug":"111532633677-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद राजेंद्र सिंह के माता पिता को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद राजेंद्र सिंह के माता पिता को सम्मानित किया
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
कारगिल शहीद दिवस पर राष्ट्रीय जनजागरण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। साथ ही कारगिल शहीद राजेंद्र सिंह धामा के माता पिता को शाल भेंटकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को कारगिल शहीद दिवस पर खेकड़ा नगर में राष्ट्रीय जनजागरण संगठन के अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी कारगिल शहीद राजेंद्र सिंह के मकान पहुंचे। वहां उन्होंने राजेंद्र सिंह की माता शकुंतला देवी एवं पिता जयसिंह धामा को शाल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी को शहीद जवानों की कुर्बानी कभी नहीं भूलनी चाहिए। साथ ही ध्वज भी फहराया। इस दौरान अश्वनी प्रभाकर, देवेंद्र सिरोही, विनोद यादव, अंकित जैन, अमित झा, आदेश धामा, सचिन गुप्ता, सन्नी गुप्ता, संदीप पांचाल, गौरव तंवर, रविंद्र आदि रहे।