फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दलहनी खेती करें किसान- शर्मा

दलहनी खेती करें किसान- शर्मा

Thu, 19 Jul 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
दलहनी खेती करें किसान- शर्मा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सहायक निदेशक कृषि जय कुमार शर्मा ने कहा किसान दलहनी खेती करें। उन्होंने बताया कि जैविक खेती में कीड़ा नहीं लगता है। इससे किसान की आमदनी भी बढ़ेगी।
खेकड़ा नगर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में बुधवार को दोपहर ग्यारह बजे कृषक गोष्ठी हुई। इसमें सहायक निदेशक कृषि जय कुमार शर्मा ने बताया वर्तमान समय में उड़द फसल की 90 दिन की खेती होती है, इसमें कीड़ा लगने का अधिक खतरा रहता है। उन्होंने किसानों को फसल में लगने वाले कीड़ों से बचाव के लिए दवा के बारे में बताया। कहा कि जैविक खेती करने वाले किसानों को फसलों में दवा के उपयोग की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जैविक खेती में कीड़ा नहीं लगता। उन्होंने उड़द की खेती के लिए 30 किसानों का चयन किया है। जिन्हें कृषि विभाग निशुल्क बीज खाद वितरित करेगा।

वस्तु विशेषज्ञ हरि निवास गर्ग ने कहा कि भारत में जमीन का जल स्तर लगातार गिर रहा है, इसलिए किसान निजी स्वार्थों का त्याग कर कम पानी वाली दलहनी खेती करें। यदि समय रहते किसान जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नही जब एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पडे़गा। गोष्ठी में बीज भंडार प्रभारी शैलेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, राहुल पंवार, त्रिवेंद्र कुमार, तेजवीर सिंह, अरविंद कुमार, धीरज सिंह, अमित कुमार, अनिल कुमार, प्रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed