{"_id":"6734fdef7d58d861d70ab2d5","slug":"1100-quintals-more-paddy-found-in-rice-mill-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125567-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चावल मिल में 11 सौ क्विंटल अधिक मिला धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चावल मिल में 11 सौ क्विंटल अधिक मिला धान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। चावल मिलों में स्टाक के सत्यापन को लेकर एसडीएम की मौजूदगी में टीम ने गांव कढेरचौरा स्थित गुरुनानक इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर स्टाक चेक किया। जांच में करीब 11 सौ क्विंटल धान का अधिक स्टाक मिलने पर मिल मालिक से स्पष्टीकरण तलब किया गया। सत्यापन को लेकर खाद्यान्न व्यापारियों में खलबली मची रही।
आरएफसी ने चावल मिलों में स्टॉक सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर मंगलवार को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला, मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने टीम के साथ गांव कढेरचौरा स्थित गुरुनानक इंडस्ट्रीज में स्टाक का सत्यापन किया।
मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि जांच में चावल मिल में 27 हजार क्विंटल धान का स्टाक मिला, जबकि मंडी समिति को चावल मिल मालिक ने कम स्टाक होने की सूचना दी थी। जांच में करीब 11 सौ क्विंटल अधिक स्टाक मिला। इस पर मिल मालिक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संवाद