{"_id":"5ba159ff867a557ea65a54ca","slug":"101537300991-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ताम्बर का पाठ करने से मिलती है शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ताम्बर का पाठ करने से मिलती है शांति
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दसलक्षण पर्व के पांचवे दिन नगर क्षेत्र के जैन मंदिरों में भक्ताम्बर स्त्रोत विधान के आयोजन में श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व के पांचवे दिन मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान महावीर के प्रासुक जल से अभिषेक व शांतिधारा के साथ शुरू हुआ। इसके बाद नित्य नियम सामूहिक पूजन एवं भक्ताम्बर स्त्रोत का आयोजन हुआ। भक्ताम्बर स्त्रोत विधान में 48 अर्ध्य चढ़ाए गए। ब्रह्मचारी अक्षय कुमार जैन ने कहा कि भक्ताम्बर का प्रतिदिन पाठ करने से मन की अशांति एवं सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस दौरान प्रवीण कुमार जैन, अमित जैन, प्रासुक जैन, विरेंद्र कुमार जैन, मनीषा जैन, रीना जैन, दीपा जैन, उर्मिला जैन, बीना जैन, सलोचना जैन आदि मौजूद रहे।
छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ प्राचीन दिगम्बर जैन बडा मंदिर, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर, प्राचीन जैन मंदिर बड़ागांव मे भी दसलक्षण पर्व केे चलते विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, इस दौरान विधानाचार्य देवेंद्र शास्त्री, जिनेश जैन, सुमेरचंद जैन, अजेश जैन, जनेश्वरदयाल जैन आदि मौजूद रहे।