फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पिछले साल से चार लाख कम पर हुआ मछली नीलामी का ठेका

पिछले साल से चार लाख कम पर हुआ मछली नीलामी का ठेका

Sun, 30 Jul 2017 06:30 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
पिछले साल से चार लाख कम पर हुआ मछली नीलामी का ठेका
माधोटांडा/पीलीभीत। प्रदेश की योगी सरकार ने सभी ठेके ई टेंडर व्यवस्था के तहत देने के आदेश दिए हैं, लेकिन हेडवर्क्स खंड बाइफरकेशन की नहरों में मछली नीलामी का ठेका बोली लगाकर किया गया। इसके चलते मछली नीलामी का ठेका ठेकेदारों के आपस में पूल होने के चलते महज एक लाख पांच हजार रुपये में शराफत के नाम छूटा, जबकि गत वर्ष यह ठेका पांच लाख रुपये में हुआ था।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की हेड वर्क्स खंड हर साल बाइफरकेशन की शारदा मुख्य नहर, हरदोई बंच, सब सीडरी हरदोई ब्रांच और शारदा सागर फीडर में मछली पकड़ने का नीलामी ठेका करती है। चालू वर्ष के लिए भी मछली ठेके की प्रक्रिया शुरू की गई। हेड वर्क्स खंड के अधिकारियों ने ऑनलाइन नीलामी न कराकर सहायक अभियंता की जगह मात्र एक जेई को भेजकर यह नीलामी ठेका करा दिया। बताते हैं कि ठेकेदारों ने आपस में पूल कर लेने से इस बार यह नीलामी ठेका मात्र एक लाख पांच हजार रुपये में ले लिया, जबकि गत वर्ष यह नीलामी बोली पांच लाख रुपये में छूटी थी। बताते हैं कि नीलामी प्रक्रिया सहायक अभियंता की मौजूदगी में होना चाहिए थी। गत वर्ष से चार लाख रुपये से कम पर हुए ठेके को लेकर यह नीलामी बोली खासी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed