फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10 years imprisonment for the accused of attempting to rape the girl child

Pilibhit News: बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को 10 साल का कारावास

Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for the accused of attempting to rape the girl child
2014 में बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने और अश्लील बातें करने के मामले में दोषी को पाक्सो एक्ट न्यायालय ने 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

घटना एक जनवरी 2014 की है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ धान की फसल में पानी लगाने गया था। उसकी नौ साल की बेटी पास के खेत में लकड़ी बीनने गई थी। वहीं पर बीसलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी कमलेश एक खेत की रखवाली कर रहा था। आरोपी कमलेश उसकी बेटी को मूंगफली देने के बहाने खेत की चहारदीवारी के पास ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। बेटी ने पूरी घटना बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने दोषी को दस वर्ष की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक (पाक्सो) अनिल कुमार शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed