{"_id":"c5687287b9a514774e8c333e973667f6","slug":"difficult-to-enroll-in-colleges-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला होगा मुश्किल
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 03 Oct 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू समेत दिल्ली के तमाम कॉलेजों में दाखिले के लिए यूपी और हरियाणा के छात्रों की राह और मुश्किल होने जा रही है।
विज्ञापन
हाई कटऑफ की मार झेलने वाले 12वीं पास छात्रों को अब आरक्षण का झटका झेलना होगा।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत गाजियाबाद से 12वीं के हजारों छात्रों का दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला आसान नहीं होगा।
दिल्ली में 100 फीसदी ग्रांट लेने वाले कॉलेजों में 90 फीसदी सीट दिल्ली के ही छात्रों के लिए आरक्षित कर दी गई हैं।
इसी तरह 50 फीसदी ग्रांट पाने वाले कॉलेजों में आधी सीट दिल्ली के स्थानीय छात्रों से भरी जाएंगी।
दिल्ली सरकार के इस चुनावी स्टंट से यूपी-हरियाणा के हजारों छात्रों को जहां भारी नुकसान होगा वहीं निजी कॉलेज, इंस्टीट्यूट और प्राइवेट यूनिवर्सिटी संचालकों को कुछ न कुछ फायदा जरूर होगा।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों से सालाना लगभग 12 हजार छात्र 12वीं पास करते हैं, जिनके एडमिशन का सबसे बड़ा ठिकाना दिल्ली के कॉलेज हैं। आरक्षण लागू होने से इन छात्रों को नए विकल्प तलाशने पड़ेंगे।
विज्ञापन