{"_id":"5e9341588ebc3e76a002e48e","slug":"youth-hanged-for-not-getting-five-hundred-rupees-muzaffarnagar-news-mrt477491935","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने पांच सौ रुपये न दिए तो लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने पांच सौ रुपये न दिए तो लगा ली फांसी
विज्ञापन
पांच सौ रुपये नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी
तितावी/मोरना (मुजफ्फरनगर)। लॉकडाउन के बीच जनपद में दो युवकों ने घरेलू कलह में आत्महत्या कर ली। पहली घटना मेंगांव छतैला में मां द्वारा पांच सौ रुपये नहीं दिए जाने पर युवक ने फांसी लगा ली। वहीं, शुकतीर्थ में भी युवक ने गृहक्लेश के चलते जहर खाकर जान दे दी।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतैला निवासी 19 वर्षीय युवक रविवार को अपनी भाभी के साथ घर पर था। युवक के मां-पिता खेतों पर काम करने गए हुए थे। घर पर मौजूद महिला ने बताया कि युवक मोबाइल पर बात करते हुए कमरे में चला गया, जहां उसने रस्सी से कमरे में ऊंचाई पर बने जंगले में फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक दो दिन से अपनी मां से जेब खर्च के लिए पांच सौ रुपये मांग रहा था। मां द्वारा इंकार किए जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर शव को पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, भोपा क्षेत्र के शुकतारी निवासी 40 वर्षीय युवक मजदूरी करता था। गृहक्लेश के चलते युवक ने रविवार सुबह घर में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर भोपी सीएचसी पहुंचे, जहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। देर शाम तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।