फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PET exam to be held from October 23 to 25; 24 centers proposed.

Muzaffarnagar News: 23 से 25 अक्तूबर तक होगी पीईटी परीक्षा, 24 केंद्र प्रस्तावित

Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
PET exam to be held from October 23 to 25; 24 centers proposed.
- तीन दिन दो पालियों में होगी परीक्षा, केंद्रों पर कड़ी निगरानी की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 23, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित पीईटी के लिए 24 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। परीक्षा में 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। केंद्रों की अंतिम सूची आयोग की मंजूरी के बाद तय होगी।

डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि परीक्षा को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए 24 केंद्रों का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। डीएम की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


पीईटी परीक्षा तीन दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा के साथ आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, निर्बाध बिजली आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से जिले को सेक्टरों में बांटकर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की भी व्यवस्था रहेगी।

------
ग्रुप-सी भर्ती के लिए जरूरी है पीईटी
पीईटी उत्तर प्रदेश में विभिन्न ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। पीईटी में प्राप्त स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है। पीईटी में निर्धारित मानकों के अनुसार पात्रता हासिल करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, वनरक्षक, क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अन्य ग्रुप-सी पदों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed