फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A delegation from the Vaishya community met the family of the rape survivor and provided financial assistance.

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिला वैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक मदद दी

Tue, 22 Sep 2026 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A delegation from the Vaishya community met the family of the rape survivor and provided financial assistance.
मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल छपार क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के परिवार से मिला। पीड़िता के साथ जन्माष्टमी की रात राधा बनकर मंदिर जाते समय घर में खींच कर दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया था। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार को 61 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल पीड़िता किशोरी के घर पहुंचा। मामले की जानकारी लेकर मदद का भरोसा दिया। परिवार के लोगों ने नौकरी दिलाने की मांग की। वैश्य सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने दो नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार के लिए मकान और 25 लाख रुपये की सहायता की मांग की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने बाद में जांच अधिकारी थाना प्रभारी मोहित कुमार से कार्रवाई की जानकारी ली। पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, दिनेश बंसल, विश्वदीप बिट्टू, राहुल गोयल व अन्य मौजूद रहे। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed