{"_id":"5f834b1a8ebc3e9bfe29d5f2","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-muzaffarnagar-news-mrt50567173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत
छपार। हाईवे पर गांव छपरा मार्ग के सामने पिकअप से उतरे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
हाईवे पर कस्बा स्थित गांव छपरा जाने वाले मार्ग के ठीक सामने रविवार सुबह पिकअप से करीब 24 वर्षीय एक युवक उतरा था। पिकअप से नीचे उतरकर वह जैसे ही सड़क पार करने लगा, पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉले ने युवक को चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के साथ ही पिकअप वाहन भी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई भी सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
हाईवे पर ही गांव बरला में रविवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिस पर सवार गांव बरला निवासी नूरहसन, उसकी पत्नी समीना व पौत्र मोनीश घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे के आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।