{"_id":"5f46ac598ebc3eabec6b2365","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-muzaffarnagar-news-mrt4981662143","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। शहर के सराफा बाजार में युवक ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकालने के बाद मोर्चरी भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराफा बाजार में देवी मंदिर के पास रहने वाले अश्वनी (35) पुत्र महाराज सिंह ने मंगलवार देर रात घर के एक कमरे में खुद को बंद कर पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी लंबे समय से जुड़ा हुआ था। बुधवार सुबह देर तक कमरा न खुलने पर परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर अश्वनी के भतीजे ने खिड़की का पर्दा हटाकर अंदर झांका, तो वहां अश्वनी का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक के हाथ बंधे होने से कुछ लोगों द्वारा हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में जानकारी देने की बात कही। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग ही आया है। कुछ परिस्थितियों में लोग आत्महत्या करने से पहले अपने हाथ या पैर बांध लेते हैं, इस केस में भी ऐसा ही हुआ है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर शव बाहर निकाला गया है। कमरे में अंदर से बाहर आने का कोई ओर रास्ता नहीं है, जिससे हत्या की आशंका नहीं है। घटना की रपट इत्तलाई दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उसने आत्महत्या क्यों की,इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता रहे है।