फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young woman found unconscious in veterinary hospital

पशु चिकित्सालय में अचेत मिले युवक-युवती

Thu, 09 Apr 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Young woman found unconscious in veterinary hospital
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव भौराकलां के पशु चिकित्सालय में बृहस्पतिवार सुबह युवक-युवती अचेतावस्था में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को शाहपुर सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत में हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, जिनके बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। देर शाम तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गांव भौराकलां स्थित पशु चिकित्सालय में बृहस्पतिवार सुबह युवक-युवती अचेतावस्था में जमीन पर पड़े मिले, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर एसओ विरेंद्र कसाना मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों की पहचान एक ही समाज के आपस में रिश्तेदार के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने दोनों को शाहपुर सीएचसी भेज दिया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ फुगाना सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। प्रथम दृष्टया जांच में दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चलने की जानकारी मिली है। संभवत: एक-दूसरे से बिछड़ने के डर से दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक रमाला थाना क्षेत्र से यहां कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed