फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man attacked with a screwdriver

युवक पर पेंचकस से हमला

Thu, 30 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with a screwdriver
युवक पर पेंचकस से हमला
विज्ञापन

तितावी। मुकंदपुर नहर पटरी पर दौड़ लगा रहे युवक पर कुछ युवकों ने पांच दिन पूर्व हुए विवाद में पेंचकस से हमला कर दिया। घायल युवक ने खुद करीब डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ लगाकर थाने में घटना की जानकारी दी। युवक को गोली लगने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा रहा।

थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर निवासी मोनू सेना भर्ती की तैयारी में जुटा है। बृहस्पतिवार शाम वह रोजाना की भांति मुकंदपुर नहर पटरी मार्ग पर दौड़ लगा रहा था। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक बाइक व स्कूटी से वहां पहुंचे और पांच दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर मोनू से गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मोनू के सीने में पेंचकस घोंप दिया और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायल युवक नहर पटरी मार्ग से दौड़ लगाते हुए किसी तरह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। इसी दौरान युवक को गोली मारे जाने की अफवाह उड़ गई। सीओ फुगाना राममोहन शर्मा ने बताया कि युवकों के बीच पांच दिन पूर्व विवाद हुआ था, जिसमें मोनू के साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed