{"_id":"5e6bd9a38ebc3ea7df76b410","slug":"young-man-and-his-brother-kidnapped-two-days-before-marriage-muzaffarnagar-news-mrt473479393","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से दो दिन पहले युवक और उसके भाई का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से दो दिन पहले युवक और उसके भाई का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में शादी से दो दिन पहले रात में नकाबपोश बदमाशों ने युवक और उसके भाई का अपहरण कर लिया। बाद में बदमाशों ने युवक के भाई को हाथ पैर बांधकर गांव के बाहर बाग में डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 15 मार्च को युवक की गाजियाबाद क्षेत्र में बरात जानी है।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी दिलशाद के पुत्र अब्दुल वहाब की शादी गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना निवासी नौशाद की बेटी के साथ तय हुई है। बरात 15 मार्च को गांव कलछीना जानी है। बृहस्पतिवार रात अब्दुल वहाब अपने भाई इस्माइल के साथ घर में सोया था। देर रात में चार नकाबपोश बदमाश कमरे में घुसे और अब्दुल और इस्माइल को गन पाइंट पर लेकर के हाथ बांध दिए। इसके बाद आंखों और मुंह पर पट्टी बांधकर दोनों को ले गए। जाते हुए बदमाश उनके परिजनों के कमरे की बाहर से दरवाजा की कुंडी लगा दी। गांव से बाहर जाने के बाद बदमाशों ने इस्माइल के हाथ पैर बांधकर बाग में डाल दिया और अब्दुल वहाब को लेकर फरार हो गए। इस्माइल ने बंधन मुक्त होकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर रतनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने पुलिस बल के साथ आसपास के जंगलों में कांबिंग की।
प्रभारी निरीक्षक ने इस्माइल से में पूछताछ की। इस्माइल ने बताया कि बदमाशों ने कमरे में अंदर घुसते ही पूछा कि तुम में से किसकी शादी है। इसके बाद उन्होंने दोनों का अपहरण कर लिया। बदमाश दोनों के मोबाइल फोन भी ले गए हैं। पुलिस ने मोबाइलों को सर्विलांस पर लगवाया। मोबाइल की लोकेशन कलछीना गांव के आसपास ही मिल रही है। पुलिस की एक टीम को परिजनों के साथ कलछीना में भेजा गया है। पुलिस शादी को भी आधार मानकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इस्माइल की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा कलछीना निवासी नौशाद से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।