फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   You will have to run a 50 meter race to get admission in the college

Muzaffarnagar News: महाविद्यालय में प्रवेश के लिए लगानी होगी 50 मीटर की रेस

Mon, 25 Aug 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
You will have to run a 50 meter race to get admission in the college
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में परास्नातक पाठ्क्रमों में प्रवेश चल रहे हैं। खेल कोटे से अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए 28 अगस्त को सनातन धर्म महाविद्यालय में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सहारनपुर मंडल के खिलाड़ी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 50 मीटर की रेस पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

पीजी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश की दौड़ में बने रहने के लिए महिला अभ्यर्थियों को 50 मीटर की दौड़ नौ सेकेंड में पूरी करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थी के लिए 8 सेकेंड का समय निर्धारित किया गया है। लंबी छलांग में महिला अभ्यर्थियों को 1.15 मीटर और पुुरुष अभ्यर्थियों को 1.65 मीटर का लक्ष्य पूरा करना होगा। तीसरी स्पर्धा 1000 मीटर की रेस रखी गई है। अगर अभ्यर्थी पहले दो पड़ाव पार कर लेते हैं तो 1000 मीटर की रेस से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि खेल कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन हुए हैं। इन अभ्यर्थियों की मेरिट बनाने के लिए विश्वविद्यालय शारीरिक दक्षता परीक्षा करा रहा है। परीक्षा 28 अगस्त की सुबह नौ बजे से से होगी। इसी दिन दोपहर दो बजे मेरिट जारी कर दी जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल एवं स्व प्रमाणित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुल शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी ट्रायल के लिए अपनी प्लेइंग किट और उपकरण लेकर आए। दस रुपये का स्टांप पेपर के ऊपर नोटरी द्वारा प्रमाणित, जिस कॉलेज में प्रवेश लेना है उसके प्राचार्य के हस्ताक्षर होने चाहिए। इसके साथ ही मुहर सहित शैक्षिक, फिटनेस प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र लेकर आना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की छायाप्रति भी साथ लानी है। खेल प्रमाणपत्र की प्रमाणित छायाप्रति दो प्रतियों में प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed