{"_id":"66b74e6f561fb8a2ae0fd538","slug":"yamuna-sadan-won-the-song-singing-competition-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-127773-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गीत गायन में यमुना सदन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गीत गायन में यमुना सदन ने बाजी मारी
विज्ञापन
-ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में हुई इंटर हाउस एकल गीत गायन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर हाउस एकल गीत गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
जूनियर वर्ग में कक्षा-6 से कक्षा-8 के बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 24 प्रतियोगियों ने अपने-अपने सदन का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में यमुना सदन ने 365 अंकों के साथ प्रथम, गंगा सदन ने 333 अंकों के साथ द्वितीय, कावेरी सदन ने 320 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशी वर्मा ने अपने गीत से उमंग का संचार किया। मोहम्मद अरशद, छात्रा आनया, अवनी धीमान, शौर्य सैनी ने प्रस्तुति से भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने कहा कि गीत और संगीत हमारे जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने से जो आत्मविश्वास पैदा होता है, वह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए बहुत आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन जूनियर वर्ग की नव्या, पर्ल सुखीजा, खुशी, अनिका ने किया। निर्णायक नीरा तोमर, सोनिया धीमान, मीनाक्षी अरोड़ा की भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत अध्यापक शिवोम शर्मा के अलावा सुगंध वशिष्ठ, रंजीता, अमित धीमान, नेहा राजवंशी, पूजा चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा