{"_id":"57dedb9c4f1c1b190aa826e0","slug":"workers-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से श्रमिक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से श्रमिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accident
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के भोपा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
भोपा के बाखरनगर निवासी ब्रहमपाल और उसका भाई तिरसपाल भोपा रोड के पेपर मिल में काम करते है। ब्रहमपाल के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों भाई ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे।
परिजात फैक्ट्री के पास पीछे से आई एक कार ने तिरसपाल की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तिरसपाल सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
लोगों की सहायता से वह उसे अस्पताल में लेकर गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।