{"_id":"6ac94a3e3be0ed75df00d7a1","slug":"corruption-and-indiscipline-in-the-police-force-will-not-be-tolerated-rai-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-182719-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : राय
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होते हैं एसएसपी सूरज कुमार राय। वीडियो ग्रैब
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सूरज कुमार राय ने साफ किया कि वह पुलिस में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस कर्मियों को काम करने का बेहतर वातावरण प्रदान किया जाएगा। वार्ता और संवाद के माध्यम से आगे बढ़ेंगे। जनपद में कानून व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता होगी। अपराध और आपराधिक व्यक्ति किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होंगे।
वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में कहा कि जनपद में करीब 4800 पुलिस कर्मी है। सभी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। पुलिस कर्मियों का आचरण अच्छा रहता है तो बेहतर पुलिसिंग में कोई समस्या नहीं आती।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। मिशन शक्ति अभियान के तहत कुछ नए कार्यक्रम संचालित किये जाएंगे। मीडिया सहित समाज के अन्य ग्रुप के माध्यम से जनपद में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। जहां महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करती है। कानून का पालन न करने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि उन्हें खुशी होगी यदि मीडिया के माध्यम से किसी पीड़ित को न्याय मिले। एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक शामिल रहे।