Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worker dies after coming into contact with a high-voltage line

Muzaffarnagar News: हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 18 Nov 2026 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after coming into contact with a high-voltage line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। गांव कैथोड़ा में पुट्टी का कार्य कर रहे अब्दुल अजीज (27) की हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई।
झारखंड के मांडक निवासी अब्दुल अजीज लंबे समय से कसबे में रह रहा था। पहले वह बाग में किसान के यहां काम करता था और वर्तमान में पुट्टी और पेंट का कार्य करने लगा था। बुधवार को अब्दुल अजीज गांव कैथोडा निवासी याकूब के घर पर कार्य कर रहा था।

दोपहर के बाद वह मकान के छज्जे पर पुट्टी करते समय रहा था, इसी दौरान वह वहां से गुजरने वाली हाईवोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आ गया और बिजली का करंट लगने से वह छज्जे से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विवेचक सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार का कहना है कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed