फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work will not be allowed till the bridge is built in Pinna: Tikait

मुजफ्फरनगर - पीनना में पुल बनने तक नहीं होने देंगे काम : टिकैत

Tue, 05 Sep 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Work will not be allowed till the bridge is built in Pinna: Tikait
पीनना में पुल निमार्ण की मांग को लेकर पंचायत को संबो​धित करते चौधरी नरेश ​टिकैत।संवाद
- धरने के 71वें दिन क्षेत्र के किसानों ने की पंचायत, पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत
विज्ञापन


फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पीनना बाईपास पर पुल बनने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र के 10 से अधिक गांव के किसानों की समस्या पर एनएचएआई ध्यान नहीं दे रहा है। अगर पुल नहीं बना तो आए दिन दुर्घटनाएं होंगी।
पीनना में चल रहे धरनास्थल पर सोमवार को क्षेत्र की पंचायत बुलाई गई। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि बाईपास पर पुल से किसानों और यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए लाभ मिलेगा, लेकिन एनएचएआई हठधर्मिता दिखा रहा है। लंबे आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे, जरूरत पड़ी तो इस बाईपास पर जाम भी लगा दिया जाएगा। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। पुल क्षेत्र के हित में है।
विज्ञापन

पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए। वह पूरी तरह किसानों के साथ है। किसानों का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सरकार का रवैया निंदनीय है। अगर पुल नहीं बना तो बाईपास पर रोजाना हादसे होंगे। अध्यक्षता चौधरी शरणवीर सिंह और संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया। इस मौके पर सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, अजीत राठी, सोनिया सैनी, शहरोज, यशपाल सिंह, धीरज लाटियान, ओमपाल मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed