फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will get rid of potholes, ten main roads of the city will be built with four and a half crores

Muzaffarnagar News: गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, साढ़े चार करोड़ से बनेंगे शहर के दस मुख्य मार्ग

Tue, 08 Aug 2023 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Will get rid of potholes, ten main roads of the city will be built with four and a half crores
मुजफ्फरनगर। बारिश के बाद गड्ढों में तब्दील हुए शहर के दस मुख्य मार्गों को बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। 15वें वित्त में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने इन सड़कों के लिए साढ़े चार करोड़ को मंजूरी दी है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर के सबसे भीड़ वाले इलाके सदर बाजार की दोनों मुख्य सड़क टूटी हुईं हैं। इन दोनों सड़कों को बनाने के पालिका के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसी के साथ कचहरी रोड, प्रकाश चौक से रोडवेज मार्ग और महावीर चौक तक जाने वाला मार्ग भी इसमें बनेगा। महावीर चौक से जानसठ पुल के नीचे का मार्ग खस्ताहाल है। यहां रोडवेज बसों का निकलना मुश्किल है। इस मार्ग को भी 15वें वित्त में स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

सरकुलर रोड की दोनों तरफ की सड़क भी बनेंगीं। इस सड़क में भी गड्ढे हो गए हैं। गांधी काॅलोनी वाले पुल से लेकर हनुमान मंदिर तक की सड़क जो इस समय बहुत ज्यादा खराब है, इस सड़क का निर्माण भी होगा। इसी के साथ गंगल वाली गली की सड़क और रेलवे स्टेशन के सामने की गली की सड़क भी 15वें वित्त में ही बनेगी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 15वें वित्त में उन सभी मार्गों को स्वीकृति दी है, जिनसे शहर की पहचान है। शहर का कोई भी मुख्य मार्ग टूटा हुआ न रहे यह प्रयास किया गया है। इन सड़कों के लिए 4.50 करोड़ की स्वीकृति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वीकृति मिली, होगा सड़कों का निर्माण
निकाय प्रभारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रशासन का यह प्रयास है कि शहर के सभी मुख्य मार्ग अच्छी गुणवत्ता के हों। इसी का प्रयास किया जा रहा है। 15वें वित्त में इन मार्गों को मंजूरी मिल गई है। इनके लिए साढ़े चार करोड़ स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed