फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Widening in Wahalna, flyover being built on Budhana Road.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - वहलना में चौड़ीकरण, बुढ़ाना रोड पर बन रहा फ्लाईओवर

Mon, 04 Sep 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Widening in Wahalna, flyover being built on Budhana Road.
बुढाना मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईआंवर। संवाद
विकास की बात :
विज्ञापन

-----------
- वहलना में बिजली की लाइन शिफ्टिंग का कार्य हो चुका पूरा
- दिल्ली-देहरादून और पानीपत-खटीमा हाईवे को को जोड़ेगा पीनना-वहलना बाईपास

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले पीनना-वहलना बाईपास के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। बुढ़ाना मार्ग पर फ्लाईओवर के लिए पिलर भरने का कार्य चल रहा है। इस फ्लाईओवर से लोगों का आवागमन आसान होगा। बुढ़ाना मार्ग पर हादसों की संभावना में भी कमी आएगी। उधर, बुड़ीना कलां-मुंडभर मार्ग के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है।
भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत करीब 10.57 किमी के बाईपास के निर्माण पर 170 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। वहलना चौक से मेरठ रोड तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यहां अभी तक पक्के मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है, दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया गया। बिजली की लाइन शिफ्ट कराई जा चुकी है। इस बार अधिक बरसात के चलते निर्माण कार्य की रफ्तार भी धीमी हुई है। उधर, बुढ़ाना मार्ग पर फ्लाईओवर के लिए पिलर भरे जा रहे हैं। यहां वाहनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

आसान हो जाएगा आवागमन
बाईपास के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाने के बाद आवागमन आसान हो जाएगा। भारी वाहन बाईपास से ही गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले वाहन इस बाईपास से गुजरते हैं। उधर, बुड़ीना कलां-मुंडभर मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। भाकियू नेता धीरज लाटियान का कहना है कि धौलरा से बुड़ीना कलां तक मार्ग की हालत खस्ता है। जल्द से जल्द इस टुकड़े का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ में बह गए मार्ग को बनवाने की मांग
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव के पास बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को बनवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। हड़ौली निवासी नरेश कुमार, सिसौली निवासी मनोज कुमार, सचिन कुमार, शक्ति सिंह का कहना है कि मार्ग से बड़ी संख्या में ग्रामीण गुजरते हैं। पुल के पास मार्ग क्षतिग्रस्त है, जिससे हादसों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed