फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Who will be crowned between Baliyan and Malik, decision today

Muzaffarnagar News: बालियान और मलिक में किसके सिर ताज, फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Who will be crowned between Baliyan and Malik, decision today
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ पहुंची है। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच सीधी टक्कर की संभावना है। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति को मिलने वाले वोट भी नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

कूकड़ा मंडी में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती आरंभ होगी। मुजफ्फरनगर लोकसभा में इस बार 18 लाख 16 हजार 284 मतदाताओं में से 59.13 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया है, जबकि साल 2019 में 68.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतदान प्रतिशत में गिरावट के चलते इस बार नतीजे भी चौकाने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा और सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार बन रहे हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे के कोर वोटरों में सेंधमारी की, जिससे समीकरण उलझ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के पास भी राजनीति का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------
इनसेट
किस विधानसभा में कितने मतदाताओं ने किया मतदान
विधानसभा पुरुष महिला कुल
चरथावल 114649 97374 212054
बुढ़ाना 132773 109188 241961
मुजफ्फरनगर 117168 97195 214375
खतौली 112449 91962 204412
पुरकाजी 110414 90872 201286
मीरापुर 107972 88490 196464
-------------------------------------------------------------

इनसेट
इन प्रत्याशियों ने लड़ा लोकसभा चुनाव
भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सपा से हरेंद्र मलिक, बसपा से दारा सिंह प्रजापति, निर्दलीय सुनील त्यागी, मनु वर्मा, शशिकांत शर्मा, रेशू शर्मा, जय समता पार्टी से नील कुमार, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से कविता पुंडीर, विशाल जनता पार्टी से बीरबल सिंह और अंकुर ने चुनाव लड़ा।
-------------------------------------------------------------

इनसेट
मुजफ्फरनगर में इस तरह होती रही जीत और हार
साल जीते हारे
2019 डॉ. संजीव बालियान अजित सिंह
2014 डॉ. संजीव बालियान कादिर राना
2009 कादिर राना अनुराधा चौधरी
2004 मुन्नवर हसन अमरपाल सिंह
1999 सईदुज्जमां सोहनवीर सिंह
1998 सोहनवीर सिंह हरेंद्र मलिक
1996 सोहनवीर सिंह संजय चौहान
1991 नरेश बालियान मुफ्ती मोहम्मद सईद
-------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed