फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the police stopped without uniform, the youth ran away leaving the bike as a criminal

सादी वर्दी पुलिस ने युवक से बिना नंबर की बाइक पकड़ी

Wed, 30 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
When the police stopped without uniform, the youth ran away leaving the bike as a criminal
मुजफ्फरनगर, जानसठ। जटवाड़ा गंगनहर पटरी पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों ने बिना नंबर की बाइक को युवक से पकड़ ली। सिपाहियों के हाथों में पिस्टल देखकर युवक उनको बदमाश समझ बैठा। युवक घबराकर जंगल के रास्ते भाग निकला।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव तालड़ा निवासी मोनू पुत्र राजाराम मंगलवार दोपहर को अपनी न्यू बिना नंबर की बाइक लेकर जंगल में अपनी मां को लेने के लिए गया था। जटवाड़ा गंगनहर पटरी पर गाड़ी में सादी वर्दी में पुलिस खड़ी थी। मोनू बिना नंबर की बाइक लेकर गंगनहर की दूसरी पटरी से जाने लगा। पुलिस को शक हुआ कि संदिग्ध युवक उनको देखकर दूसरी पटरी से बाइक लेकर भागा है। पुलिस ने गाड़ी बाइक के पीछे लगा दी। बाइक सवार युवक को भी गलतफहमी हो गई कि गाड़ी में बदमाश उसका पीछा कर रहे हैं। पुलिस ने बाइक को रुकवा लिया। मोनू ने बाइक को खेत में गिरा दिया और जंगल के रास्ते भाग निकला। पुलिस कर्मी युवक की बिना नंबर की बाइक को उठाकर जानसठ थाने ले आए। मोनू ने जंगल में भागते हुए ग्रामीणों को बदमाशों द्वारा बाइक लूटने की मोबाइल फोन पर सूचना दी। ग्रामीणों ने लूट की सूचना गंगनहर पुल पर ककरौली थाने की पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बाद में मामले का पता चलने पर चौकी पुलिस वापस लौट गई। बाद में भाजपा नेता मनीष ऐरन मोनू को लेकर कोतवाली में पहुंचे। पुलिस ने तमाम जांच पड़ताल के बाद मोनू को उसकी बाइक सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed