{"_id":"6af6164f8bf1c535f60b1695","slug":"dispute-between-farmers-and-the-cane-manager-at-a-sugarcane-weighing-center-police-have-launched-an-investigation-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-185124-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गन्ना तौल केंद्र पर किसान और केन मैनेजर विवाद, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गन्ना तौल केंद्र पर किसान और केन मैनेजर विवाद, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
भोपा। गांव गादला स्थित खाईखेड़ी चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र पर किसान और डिप्टी केन मैनेजर के बीच विवाद हो गया। गन्ना डालने को लेकर हुए इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार को गांव गादला निवासी किसान अनुज कुमार, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी और अन्य किसानों के साथ थाने पहुंचे। अनुज ने शिकायत में बताया कि केंद्र पर कर्मचारी आशीष ने उसका गन्ना तौलने से मना कर दिया।
दूसरी ओर, गन्ना केंद्र के डिप्टी कैन मैनेजर आशीष ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आशीष ने किसान अनुज पर आरोप लगाया कि वह रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेकर आया था। गन्ना तौलने से मना करने पर अनुज ने उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन
सीओ भोपा राधा रमन ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। दोनों ने ही पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।