फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   West UP News Today: Sushil Mooch son caught with foreign revolver in Muzaffarnagar

West UP News: मुजफ्फरनगर में सुशील मूंछ का बेटा विदेशी रिवाॅल्वर सहित दबोचा, पढ़ें मेरठ व आसपास की ताजा खबरें

Wed, 04 Jan 2023 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Jan 2023 01:54 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बुधवार दोपहर कुख्यात सुशील मूछ के बेटे विक्की को विदेशी दो रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
West UP News Today: Sushil Mooch son caught with foreign revolver in Muzaffarnagar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी के गांव मथेडी निवासी शातिर सरगना सुशील मूंछ उर्फ प्रधान जी के बेटे  विवेक उर्फ विक्की को दो रिवाॅल्वर व एक कृपाण के साथ पुलिस ने मंगवार रात गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सीओ बुढाना विनय गौतम ने बताया कि रतनपुरी थाना पुलिस मंगलवार रात में क्षेत्र के गांव मथेड़ी में गश्त कर रही थी। जब पुलिस सुशील मूंछ के पैतृक घर के पास पहुंची तो रात के अंधेरे में एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक सुशील मूंछ का बेटा विवेक उर्फ विक्की था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत के मवीं कलां में प्रेस वार्ता करेंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राजील की टोरस कंपनी का .25 बोर का रिवाॅल्वर व कानपुर कंपनी का .32 बोर का रिवाल्वर तथा एक कृपाण बरामद हुआ। उसने पूछताछ में बताया कि यह हथियार उसके पिता ने घर में रखे थे जिन्हें वह उठाकर ले आया था।

सीओ ने बताया कि विवेक वर्ष 2011 में खतौली में मुठभेड़ में पकड़ा गया था। वर्तमान में वह जमानत पर आया हुआ था। मंगलवार रात उसे हथियारों के साथ पकड़ा गया।

बिजनौर में सड़क हादसे में सिपाही की मौत
बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र में अमरोहा मार्ग पर ग्राम रतनगढ़ के पास कार के पेड़ से टकराने से उसमे सवार पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक दिनेश सिंह निवासी लोनी गाजियाबाद पुलिस में सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाने की पुलिस चौकी जमना खास पर थी।

मंगलवार की देर शाम वह कार द्वारा नौगांवा से नूरपुर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमरोहा मार्ग पर ग्राम रतनगढ़ में एक आईटीआई कॉलेज के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिनेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची शिवाला कलां पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। दिनेश की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

West UP News Today: Sushil Mooch son caught with foreign revolver in Muzaffarnagar
जिलाधिकारी बिजनौर-उमेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

उपेक्षित रामपुर चाठा के बहुरेंगे दिन,क्षेत्र पंचायत निधि से बनाया जा रहा सीसी मार्ग 
विकास की दृष्टि से उपेक्षित रामपुर चाठा के ग्रामीणों को जल्द बिजली, पानी और संपर्क मार्ग की सुविधाएं मिलेंगी।क्षेत्र पंचायत निधि से सीसी मार्ग निर्माण शुरू कराया गया है।
नजीबाबाद ब्लॉक का रामपुर चाठा एकमात्र ऐसा गांव है जहां के ग्रामीणों को आजादी के बाद से आवश्यक सुविधाओं से वंचित रखा गया है।ग्रामीणों को आज भी विद्युतीकरण का इंतजार है। आवश्यक पेयजल सुविधा और संपर्क मार्ग पक्का न होने से ग्रामीणों का जनजीवन वर्षों से प्रभावित रहा है।वन क्षेत्र के बीच से विद्युत लाइन बनाने की तकनीकी अड़चनों से रामपुर चाठा के ग्रामीण बिजली की रोशनी नहीं देख पाए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में दशकों से उपेक्षित रामपुर चाठा के ग्रामीणों को बहुमुखी विकास की किरण दिखाई दी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जहां रामपुर चाठा के बहुमुखी विकास के लिए अधिकारियों को कार्य योजना बनाकर विकास कराने निर्देश दिए,वही ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने क्षेत्र पंचायत से  गांव को बहुमुखी विकास दिलाने के लिए गांव को गोद लेने की घोषणा की। क्षेत्र पंचायत निधि से सीसी संपर्क मार्ग निर्माण को प्राथमिकता पर लिया गया है। ब्लाक प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि की आठ लाख रुपये की धनराशि से 130 मीटर सीसी मार्ग निर्माण कराया जा रहा है। एडीओ पंचायत राकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने मंगलवार को सीसी मार्ग निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। क्षेत्र पंचायत निधि से करीब आठ लाख रुपये की धनराशि से हाल ही में सीसी मार्ग निर्माण कराया गया था।

 जल मिशन योजना के अंतर्गत गांव में पेयजल टंकी निर्माण के साथ पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी प्रगति पर है।उधर गांव को बिजली देने के लिए विद्युत विभाग ने डीएम के निर्देश पर विद्युतीकरण योजना के काम में तेजी शुरू की है।आजादी के बाद पहली बार गांव को बहुमुखी विकास योजना में शामिल किए जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

सहारनपुर में कॉलेज के दो गुटों के बीच चले लाठी-डंडे

बड़गांव गांव अंबेहटाचांद स्थित इंटर कालेज में छात्रों के दो गुटों में लाठी डंडे चलने से कालेज में खलबली मच गई। मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बुधवार को अंबेहटाचांद स्थित जनता इंटर कालेज में गांव मिर्जापुर व अंबेहटाचांद निवासी छात्रों के गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कालेज परिसर में दोनों गुटों के छात्रों में लाठी डंडे चलने लगे।
यह भी पढ़ें: West UP News: मुजफ्फरनगर में सुशील मूंछ का बेटा विदेशी रिवाॅल्वर सहित दबोचा, पढ़ें मेरठ व आसपास की ताजा खबरें

आरोप है कि मिर्जापुर निवासी कक्षा 11 के छात्र निखिल, अभी, अर्जुन, आर्यन, तुषार अक्षय,विजय आर्यवीर ने अपने सहपाठी अंबेहटाचांद निवासी धनजीत पुत्र उम्मेद व गुरमीत पुत्र तेजपाल की डंडों से पीटाई कर घायल कर दिया।

छात्रों के बीच मारपीट को लेकर कालेज में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल भिजवाया। दूसरे गुट के भी कुछ छात्र घायल बताए जा रहे हैं। पीड़ित छात्रों ने आरोपी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि कालेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed