Meerut News Live: दिल्ली की ओर रवाना हुए राहुल गांधी, चारपाई के नीचे रखी अंगीठी से लगी आग, वृद्धा की मौत
{"_id":"63b4f4606bd5b80eaf55dbd2","slug":"meerut-news-live-people-seems-desperate-to-get-a-glimpse-of-rahul-gandhi-during-bhart-jodo-yatra","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: दिल्ली की ओर रवाना हुए राहुल गांधी, चारपाई के नीचे रखी अंगीठी से लगी आग, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 04 Jan 2023 10:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:44 PM IST
खास बातें
Bharat jodo yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की यूपी में दूसरे दिन बागपत के मवीकलां से शुरूआत हुई। यहां राहुल गांधी सरूरपुर के गुफा वाला मंदिर के पास रुके। इसके बाद वह पैदल ही यात्रा के साथ खेड़की गांव पहुंचे। कुछ देर बाद यात्रा ट्योढी गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:38 PM, 04-Jan-2023
चारपाई के नीचे रखी अंगीठी से लगी आग, वृद्धा की मौत
बिजनौर में नहटौर क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला की चारपाई के नीचे रखी अंगीठी से जलकर मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गांव पापसारा निवासी किशन देवी (72) मंगलवार की शाम अपने घर में चारपाई पर सो रही थी सोते समय उसने आग से भरी हुई अंगीठी चारपाई के नीचे रख ली। इसके बाद रात्रि में किसी समय वृद्धा की चारपाई में आग लग गई, जिस से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए वृद्धा का आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया।

08:28 PM, 04-Jan-2023
बस स्टैंड चौराहे पर नाले में पलटी ट्रॉली
कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड चौराहे पर गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलट गई। बुधवार को गांव उधोवाला निवासी प्रीतम ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं की बोरियां लादकर कांशीपुर ले जा रहा था। जब वह कासमपुर बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही गन्ने से लदी ट्रॉली से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में पलट गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाद में जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाला गया। हालांकि तब तक गेहूं कि लगभग दस बोरिया पानी में भीग चुकी थीं।

08:27 PM, 04-Jan-2023
तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
देवबंद के मोहल्ला खानकाह में तीसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा लिंटर खोलने के दौरान हुआ। दीवार में फंसा सरिया झटके से निकालते समय मजदूर संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करंजाली गांव निवासी अरविंद कुमार (35) नगर के मोहल्ला खानकाह में बरला निवासी व्यक्ति के मकान में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को वह तीसरे मंजिल पर लिंटर का ढुल्ला खोल रहा था। इस बीच दीवार में फंसा सरिया झटके से निकालने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर आकर गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूर उसे चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं जानकारी होने पर मृतक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक परिवार के अक्षय ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

06:59 PM, 04-Jan-2023
किशोरी की खरीद-फरोख्त करने वाले को सात साल की सजा
सहारनपुर में अदालत ने नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त में दोषी पाए जाने पर ग्राम नरहेडा थाना नकुड़ निवासी सतपाल को सात साल के कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता मेघराज सैनी ने बताया कि 14 अप्रैल 2014 को थाना गंगोह पर किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि कुछ व्यक्ति एक नाबालिग लड़की को बेचने के लिए लाए हैं, जो गांधीनगर में गोगा म्हाडी के पास खड़े हैं। वह लड़की की खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भाग गए। पुलिस ने मौके से लड़की को भी बरामद किया।
पुलिस ने मामला पंजीकृत कर विवेचना उपरांत ग्राम नरहेडा निवासी सतपाल, ग्राम खैरसाल थाना गंगोह निवासी मानसिंह व ग्राम कच्ची गढ़ी पुख्ता जिला शामली निवासी अनिल के खिलाफ खरीद फरोख्त, अपहरण, दुष्कर्म और 4/5 पोक्सो अधिनियम में आरोप पत्र दाखिल किया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 14 कल्पना पांडे ने ग्राम नरहेडा निवासी सतपाल को दोषी पाए जाने पर सात साल की सजा और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने अनिल कुमार को दोष मुक्त कर दिया। मानसिंह की मुकदमे के ट्रायल के दौरान मृत्यु हो गई थी।

06:56 PM, 04-Jan-2023
फायरिंग करते युवक।
- फोटो : amar ujala
बदमाशों ने की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
मेरठ: गाजियाबाद जिले के गांव तौड़ी निवासी बाइक सवार हथियारबंद दर्जनभर युवकों ने खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन में आकर फायरिंग की। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन निवासी एक युवक व पड़ोस के ही गांव तौड़ी थाना भोजपुर गाजियाबाद निवासी पशु व्यापारी हैं। दोनों आपस में खरीद-फरोख्त करते रहते हैं। दो दिन पहले दोनों में पशु का लेन-देन हुआ, जिसमें पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। जहां उलधन निवासी व्यापारी गांव तोड़ी में दूसरे व्यापारी से पैसे का लेन-देन करने गया। आरोप है कि वहां तौड़ी निवासी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उलधन निवासी व्यापारी ने गांव से अपने साथियों को बुला लिया। उलधन निवासी दर्जनभर युवक तौड़ी निवासी व्यापारी को अपने साथ गांव में उठा लाए। आरोप है कि बाद में बाइक सवार दर्जनभर हथियारबंद तौड़ी निवासी युवक उलधन में पहुंच गए और खुलेआम फायरिंग की। जिससे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खरखौदा पुलिस के पास भी पहुंची।
पुलिस का कहना है कि उलधन में हुई फायरिंग की घटना पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, भोजपुर पुलिस उलधन व तौड़ी निवासी दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
06:47 PM, 04-Jan-2023
मेरठ जनपद में 14 जनवरी तक आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:45 PM, 04-Jan-2023
राहुल गांधी बागपत के बड़ौत में स्थित छपरौली चुंगी पर नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम पूरा कर दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं।
05:58 PM, 04-Jan-2023
अब राहुल गांधी छपरौली चुंगी पहुंचे हैं। राहुल गांधी यहां पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
05:13 PM, 04-Jan-2023
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बागपत के बड़ौत कस्बे में पहुंच चुकी है। यात्रा में राहुल गांधी के साथ हजारों समर्थकों की भीड़ है। वहीं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
04:26 PM, 04-Jan-2023
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बागपत के सरूरपुर गांव से निकलकर खेड़की पहुंची। यहां ग्रामीणों ने यात्रा के दौरान राहुल गांधी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। बताया गया कि कुछ समय बाद यात्रा ट्योढी गांव पहुंचेगी।