Weather Update West UP: मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में झूमकर बरसे बदरा, मेरठ में गर्मी और उमस बरकरार
मेरठ व आसपास के जिलों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गर्मी ने फिर से अपना प्रचंड रुप धारण कर लिया है। हालांकि आज सुबह सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में जमकर बारिश हुई लेकिन मेरठ वासियों को अभी बारिश का इंतजार करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। बारिश के बाद उमस और ज्यादा बढ़ गई है। वेस्ट यूपी में हालांकि कई जिलों में आज इंद्र देवता मेहरबान हुए। यहां सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में जमकर बारिश हुई। वहीं मेरठ में गर्मी और उमस बरकरार है। माैसम विशेषज्ञों की मानें तो मेरठवासियों को अभी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
बारिश न होने से उमस के साथ गर्मी में इजाफा हो रहा है। मेरठ की बात करें तो यहां मंगलवार को दिन का तापमान बढ़कर फिर से 36 के पार पहुंच गया। दिनभर मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश न होने से मायूसी ही हाथ लगी। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में शहर और देहात सभी जगह बारिश हुई।
यह भी पढ़ें: बच्ची की हत्या: छलनी था पूरा शरीर, रिस रहा था रक्त, हर जगह थे गहरे जख्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
मेरठ और आसपास के जिलों में मंगलवार को दोपहर के समय आसमान में काले बादल मंडराए, लेकिन इस बार भी मायूसी हाथ लगी और बदरा बिन बरसे निकल गए। बुधवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर उमसभरी गर्मी के कारण पसीने छूटते रहे।
सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और जमकर बारिश हुई। बारिश से हालांकि विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई, मुजफ्फरनगर में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं सहारनपुर में बच्चे बारिश में नहाते नजर आए।
मेरठ के कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश कम होगी और गर्मी का असर बढ़ेगा। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।