फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्ची की हत्या: छलनी था पूरा शरीर, रिस रहा था रक्त, हर जगह थे गहरे जख्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Wed, 17 Jul 2024 02:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jul 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Girl Murder Meerut: deep wounds everywhere, big revelation in the postmortem report
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को हुई दिल दहला देने वाली वारदात के बारे में जिसने भी सुना उसी का कलेजा कांप गया। मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला।



बच्ची के मामा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर लोगों ने आधा घंटे जाम लगाकर हंगामा भी किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं बच्ची की माैत के बाद शादी की खुशियों वाले घर में मातम पसरा है। कितनी बेरहमी से बच्ची की हत्या की गई, आगे जानिए।

Girl Murder Meerut: deep wounds everywhere, big revelation in the postmortem report
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मासूम सी जान का पूरा शरीर छलनी था। सिर, हाथ, सीना और पैरों पर जगह-जगह गहरे जख्म थे। नख से लेकर सिर तक रक्त रिस रहा था। शरीर पर एक अदद फ्राक तार-तार था। पिता का रोम-रोम रो पड़ा। एकबारगी तो वह बेसुध हो गए, लेकिन अगले ही पल उसने खुद को संभाला और अपनी कमीज उतारकर बिटिया के अर्द्धनग्न शव को उसमें लपेट लिया, फिर उसे खुद से लिपटा लिया।

जिस बिटिया को लेकर उसने अपनी आंखों में तमाम ख्वाब संजो रखे थे, क्रूर काल ने इन्हीं आंखों को इतना खौफनाक मंजर दिखा दिया। पिता की चीत्कार देख लोगों की आंखें भर आईं। हर कोई यही बोला कि ऐसा करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।

Girl Murder Meerut: deep wounds everywhere, big revelation in the postmortem report
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची के साथ ऐसा होगा कोई सोच भी नहीं सकता था। बच्ची का शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में रास्ते में पड़ा मिला तो पिता बेसुध हो गया। बार-बार यही कहता रहा कि फूल सी बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी कौन कर सकता है। अपने लख्ते जिगर को देख बच्ची की मां तो बेहोश हो गई। बच्ची के शव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Murder Meerut: deep wounds everywhere, big revelation in the postmortem report
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाने से मोर्चरी तक किया हंगामा
बच्ची की अपहरण के बाद हत्या की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने भावनपुर थाने में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। मोर्चरी के बाहर लोगों ने गढ़ रोड पर जमा लगा दिया।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर दी। जाम लगने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मेडिकल से तेजगढ़ी और काली नदी तक भीषण जाम लग गया। छात्र नेता विनीत चपराना ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की।

विज्ञापन
Girl Murder Meerut: deep wounds everywhere, big revelation in the postmortem report
एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के हमले जैसे घाव 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शरीर पर मिले घावों के बारे में जानवर के हमले जैसे निशान भी होने का जिक्र किया है। धारदार हथियार के घाव नहीं बताए गए हैं। बच्ची के सिर पर जिस तरह से घाव हैं, वह भी नोंचे जाने जैसे बताए गए हैं। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed