फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We had vowed to live together, but our breaths broke together

Muzaffarnagar News: साथ जीने की कसम खाई थी, एक साथ टूटी सांसों की डोर

Wed, 14 Aug 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
We had vowed to live together, but our breaths broke together
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के अनुसूचित जाति के सिपाही सुधीर और बागपत के धनौरा सिल्वर नगर की कोरी समाज की सोनिया ने परिजनों की रजामंदी से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने साथ जीने की कसम खाई थी, लेकिन वक्ता ऐसा बदला कि सांसों की डोर साथ-साथ टूटी। परिवार से मिलन की चाह में दो दिन का अवकाश लेकर घर आए थे।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव अहमदपुर ब्राहाण माजरा निवासी सुधीर और उसकी पत्नी सोनिया 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। दोनों एक ही बैच के थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। परिजनों की सहमति से दो साल पहले दोनों ने शादी की थी। सुधीर की तैनाती मुरादाबाद के कटघर व सोनिया की तैनाती पास के ही थाने नागफनी में थी।
विज्ञापन

दोनों का परिवार से मिलने का मन था। रविवार शाम को दोनों को गांव में पहुंचे थे और मंगलवार सुबह लगभग छह बजे बाइक पर घर से डयूटी के लिए चले थे। सुधीर के भाई संदीप ने बताया कि कई दिन से परिवार से मिलने आने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed