फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water released from Uttarakhand, Solani on the rise

Muzaffarnagar News: उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी, उफान पर सोलानी

Mon, 10 Jul 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Water released from Uttarakhand, Solani on the rise
मोरना के खादर क्षेत्र में पहुंचा सोलानी नदी का पानी
किसानों के खेतों में बाढ़ जैसे हालात, फसलों के खराब होने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी मोरना/पुरकाजी। उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोलानी नदी उफान पर पहुंच गई है। इससे भोपा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव मजलिसपुर तोफिर, महाराज नगर, सिताबपुरी, खैर नगर, नयागांव, कान्हा, शुक्रताल खादर, बिहारगढ़, जलालपुर आदि सहित गंगा बैराज तक पड़ने वाले क्षेत्र में किसानों के खेतों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है।
विज्ञापन

मजलिसपुर के ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने बताया कि गांव के चारों ओर पानी पहुंच चुका है। कुछ जगह पानी सड़क पर भी दिखाई देने लगा है। गांव रामनगर, रजकल्ला पुर, शेरपुर नगला, धुममनपुरी आदि गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। राजू प्रजापति, साधु राम, याद राम प्रजापति, परमाल सिंह, गुलशन कुमार, रामधन, छोटेलाल, ओमपाल, इंद्रपाल, श्याम सिंह, करण सिंह, सुंदर सिंह, रणधीर सिंह, सेवाराम, सतपाल सुंदर, नरेंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि सोलानी नदी का पानी खेतों में भर जाने से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी। क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप सैनी ने बताया कि शनिवार की रात उत्तराखंड से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी में पानी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से बत्ती गुल
छपार। बरला बिजलीघर पर पांच एमवी ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरने के कारण इनकमिंग नंबर दो की वीसीबी फुंक गई। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है। पांच घंटे से बिजली गुल है। जेई गौरव पाल ने बताया की मशीनों पर कार्य चल रहा है, जल्दी ही बिजली चालू हो जायेगी।
नाले में गिरकर भैंस मरी
गांव बसेड़ा में रविवार को सुबह मोहम्मद हुसैन की भैंस नाले में गिर गई। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद वह मर गई।
मकान गिरने से कई घायल
भोपा। गांव किशनपुर में मकान की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर जाबिर का 10 वर्षीय बेटा समर घायल हो गया। रूड़कली गांव में 72 वर्षीया वृद्ध महिला भगवानदेई मकान के बरामदे में बैठी हुई थी, उसका बेटा सोहनबीर परिवार के साथ मकान के अंदर बैठे हुए थे। अचानक बरामदे की छत गिर गई। वृद्ध महिला घायल हो गई। पटौली गांव निवासी अब्दुल सलाम के मकान के बराबर में पानी भरा होने के कारण उसके मकान की दीवार गिर गई।

घरों में भर गया बारिश का पानी
भौराकलां। गांव की पट्टी चौधरान, मलस्यान की गलियां बरसात के पानी कारण जलमग्न हो गई है। ओमपाल सिंह, मास्टर प्रताप सिंह, लोकेश कुमार, पदम सिंह, निशांत, विकास बताया बारिश का पानी घरों में घुस गया। इससे कीमती घरेलू सामान खराब हो गया।

मलबे में दब गया परिवार, सुरक्षित निकाला
मोरना/ककरौली। ककरौली क्षेत्र में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर परिवार के सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। गांव जटवाड़ा में रविवार को भारी बारिश के बीच सलमान के मकान की छत गिर गई। हादसे में सलमान की पत्नी 25 वर्षीय तबस्सुम और दो वर्षीय बेटी हिना और तीन माह का अर्श मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed