{"_id":"6367f85d3e2ae759e8673657","slug":"was-murdered-in-a-dispute-over-showing-objectionable-photo-of-wife-muzaffarnagar-news-mrt612395878","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के आपत्तिजनक फोटो दिखाने पर हुए विवाद में की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के आपत्तिजनक फोटो दिखाने पर हुए विवाद में की थी हत्या
विज्ञापन
सूरज सैनी हत्याकांड
पुलिस ने गांव के ही आकाश उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा
हत्या में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद
फोटो समाचार
संवाद न्यूज ऐजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव छछरपुर में हुई सूरज सैनी की हत्या के मामले में आरोपी आकाश उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। सोनू का आकाश की पत्नी के अश्लील फोटो दिखाने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ थी। इसी दौरान आकाश ने देशी पिस्टल से गोली मारकर सूरज की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए है।
कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सूरज सैनीसितंबर में दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था और अक्तूबर में ही जमानत पर छूटा था। सूरज तीन नवंबर को लापता हो गया था, जिसका गोली लगा शव अगले दिन गांव के ही जंगल से बरामद हो गया था। पुलिस ने उसके पिता सोहनवीर की तहरीर पर आकाश उर्फ सोनू सहित चार पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक देशी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए है।
एसपी सिटी के मुताबिक, सूरज ने ही आकाश को जंगल में अकेले बुलाया। उसने अपने मोबाइल फोन में उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो दिखाए। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान आकाश ने देशी पिस्टल से सूरज के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूरज के मोबाइल में उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो मिले है। हत्यारोपी आकाश ने बताया कि सूरज उसे और उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। वह फोटो को गांव के अन्य लोगों को प्रसारित करने की धमकी दे रहा था। इसी से परेशान होकर उसने हत्या की।
विज्ञापन
सूरज के परिजनों ने थाने में हंगामा किया
सूरज के परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। उनका कहना था कि सूरज हत्यारोपी से अधिक ताकतवर था। उसे आकाश अकेला नहीं मार सकता था। इस हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल है। इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया तथा आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन वहां से चले गए।
हत्यारोपी ने घर पर लगवाए थे सीसीटीवी कैमरे
हत्यारोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने तीन लाख रुपये कीमत का एक प्लॉट बेचकर अपने घर के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। ताकि उसे सूरज की हरकतों का पता चल सके और घर आने-जाने की जानकारी मिल सके।