फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning of agitation if it is not disclosed in five days

पांच दिन में खुलासा न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if it is not disclosed in five days
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। टांडा माजरा गांव में ग्रामीण सतपाल कश्यप की करीब तीन सप्ताह पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को इस घटना के खुलासे के संबंध में अभी तक कोई सूत्र प्राप्त नही हुआ है। कश्यप समाज के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि पांच दिन में खुलासा न हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा माजरा के रहने वाले ग्रामीण सतपाल कश्यप की 8 मई को देर रात अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नही कर सकी है। पुलिस की कार्यशैली से कश्यप समाज में रोष है। इस घटना को लेकर कश्यप समाज के नेताओं की एक मीटिंग हुई। जिसमें पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष व्यक्त किया गया। कश्यप समाज के चौ. डॉ. सोनू कश्यप ने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से पुलिस को इस घटना के खुलासे के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। पुलिस पांच दिन में घटना का खुलासा नहीं करती है, तो कश्यप समाज आंदोलन करेगा। रामशरण कश्यप, सुशील, दीपचंद, किरणपाल, बीरसैन, देवेंद्र, गौरव व बलराम सहित कई कश्यप नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed