{"_id":"69cec9979a6980299403f9ff","slug":"voting-in-civil-bar-association-elections-today-direct-contest-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-168444-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में आज मतदान, सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में आज मतदान, सीधी टक्कर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मुख्य पदों पर उम्मीदवारों के बीच कड़ा और सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी ने मतदान के समय की जानकारी देते हुए बताया कि यह सुबह आठ बजे शुरू होगा। मतदान की यह प्रक्रिया शाम चार बजे तक जारी रहेगी।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अधिवक्ताओं ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।
अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र सिंह मलिक और सुगंध जैन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इसी तरह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुशवाहा और संजीव त्यागी मैदान में हैं। महासचिव पद पर भी अन्नू कुच्छल और सत्येंद्र कुमार पाल के बीच काँटे का मुकाबला होने की उम्मीद है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में से अब पांच वोट कम हो गए हैं। दो बार के सदस्य होने के कारण कुछ वोट कटे हैं, इसके अलावा एक मतदाता ने दूसरी बार की सदस्यता लेने के कारण खुद ही अपना वोट सरेंडर कर दिया है। अब तीन अप्रैल को होने वाले मतदान में 397 अधिवक्ता हिस्सा लेंगे।