फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers upset due to decaying route

खस्ताहाल मार्ग के कारण ग्रामीण हुए परेशान

Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to decaying route
खस्ताहाल मार्ग के कारण ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली । जानसठ ओवरब्रिज के नीचे शुगर मिल की दीवार से सटकर जाने वाले मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक गांव पड़ते हैं। इस मार्ग की हालत कई वर्षों से खराब पड़ी है, लेकिन मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। खतौली से शेखपुरा, जसौला, कढली, चांदसमद, सिकेडा, अतरपुरा, पीपलेहडा, शाहपुर, फहीमपुर आदि जाने वाला मार्ग एक दशक से खराब पड़ा है। मार्ग सही कराने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। सड़क पर जल भराव की समस्या बनी रहती है, बारिश होने के बाद तो पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल जाता है। इस मार्ग से आने-जाने वाले स्कूल बच्चे, बूढे़ गिरकर चोटिल हो जाते हैैं। मार्ग का निर्माण पूर्व मंत्री दीपक कुमार के समय में हुआ था, तब से मार्ग की सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नवीन प्रधान, शाहिद, नवेद, जावेद, कल्लू, राजू, रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed