फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villager dies due to electric shock

चारा काटने की मशीन में करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Mon, 18 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villager dies due to electric shock
करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

मोरना। गांव मोरना में कुट्टी मशीन में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने एसडीएम जानसठ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
मोरना-करहेड़ा मार्ग रविदास मंदिर के पीछे दक्षिणी मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय सोमपाल पुत्र रामसिंह रविवार की सुबह 5 बजे पशुओं के लिए चारा काटने लगा। जैसे ही उसने विद्युत मोटर के स्विच को दबाया, जिससे सोमपाल को तुरंत जबरदस्त करंट लगा। करंट लगने से वह जमीन पर गिरा। परिजन आनन-फानन में मोरना में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार कराने को लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलने पर पत्नी रविता, 24 वर्षीय बेटी सोनी, 20 वर्षीय चरित्र, 15 वर्षीय खुशी और मृतक के भाई संजु और जलसिंह रोने बिलखने लगे। ग्रामीण पंकज माहेश्वरी, संजय रवि प्रमुख, डा. एसपी भार्गव, डा. बलराम, संजू चौधरी, जगत सिंह, मन्नवर जैदी, नसीम, हवा सिंह, बाबा सतबीर सिंह, प्रधान शहजाद, रियासत प्रधान, शरीफ सरिए वाले आदि ने एसडीएम जानसठ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दो माह में तीन लोगों की मौत
मोरना में कुट्टी मशीन के विद्युत मोटर के करंट लगने से तीन लोग भागमल पुत्र हरकेश, सौराज पुत्र समय सिंह और सोमपाल पुत्र रामसिंह की मौत से परिवार और ग्रामीणों के बीच सवाल बनकर खड़ा हो गया है। आखिर इस तरह से क्यों ग्रामीणों की मौत हो रही हैं। लोगों ने बताया कि अब कंपनी कुट्टी मशीनों पर विद्युत मोटर लगाकर दे रही है, जिससे मोटर में करंट आते ही कुट्टी मशीन में करंट फैल जाता है, जिससे पशुओं के लिए कुटटी काटने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है। युवा संदीप, रवि, संजय, दीपक, संजीव, नवीन, रोहित, बंटी, कुणाल, चंकी, विरेश आदि ने लोगों को कुटटी मशीन से विद्युत मोटर को अलग रखने का आह्वान किया है, ताकि असमय मौतों से आम जीवन को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed