{"_id":"6a9aabcddbc4aa8c010aa72a","slug":"transport-department-sends-letter-to-scrap-800-vehicles-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-179833-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 800 वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए परिवहन विभाग ने भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 800 वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए परिवहन विभाग ने भेजा पत्र
विज्ञापन
- जिले में 3400 से अधिक वाहन कर चुके हैं अपनी आयु पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में पंजीकृत 800 वाहनों के संचालकों को परिवहन विभाग ने पत्र भेजकर पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए कहा है। यह सभी वाहन बीएस-3 हैं और इनमें ट्रक व बसें शामिल हैं। यह वाहन अपनी आयु पूरी कर चुकी हैं।
परिवहन विभाग ने अपनी आयु करने वाले वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। वाहन संचालकों को इस प्रक्रिया के दौरान परिवर्तन योजना के तहत लाभ भी दिया जाएगा।
एआरटीओ प्रशासन अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में बीएस-3 की श्रेणी में 34 सौ से अधिक वाहन आते हैं। यह वाहन अपनी आयु पूरी कर चुके हैं। उन्हें स्क्रैप कराने व नए वाहन खरीदने के लिए विभाग ने योजना व प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
पुराने वाहनों के एक वर्ष से अधिक के बकाया राजस्व को माफ किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी न करने वाले वाहनों को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे 34 सौ में से 800 वाहनों के संचालकों को पत्र भेजकर वाहन को स्क्रैप कराने के लिए सूचना भेजी है।