फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of indecent remarks on Prime Minister and Chief Minister goes viral, accused arrested

Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Video of indecent remarks on Prime Minister and Chief Minister goes viral, accused arrested
- आरोपी ने आकाश चौधरी नाम से बनाई हुई है फेसबुक आईडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना मोड़। तितावी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। तितावी पुलिस ने सैदपुरा निवासी आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होते ही वह माफी मांगने लगा। उसने आकाश चौधरी नाम से फेसबुक आईडी बनाई हुई है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गाली देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो चर्चाओं में आ गया। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के आदेश दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने वीडियो की जांच में पाया कि युवक तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी अहमद था। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ एसएसआई अजय पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा गया कि वीडियो से माहौल खराब हो सकता था। आरोपी ने वीडियो को पुराना होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गिरफ्तार होने के बाद आरोपी माफी मांगने लगा। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी कलावा बांधता था, इस तथ्य की जांच की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed