फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Verdict today in the murder case of Home Guard Ratiram at Budhana Mod.

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना मोड़ पर होमगार्ड रतिराम की हत्या का फैसला आज

Thu, 02 Jul 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Verdict today in the murder case of Home Guard Ratiram at Budhana Mod.
रति राम फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर। छह साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड पर होमगार्ड रतिराम (51) के पेट में छुरी घोंपकर हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को फैसला आएगा। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर सुनवाई करेंगे। अभियुक्त दीपक पर दोष सिद्ध हो चुका है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की बुढ़ाना मोड पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल इस्लाम और लकडसंधा निवासी होमगार्ड रतिराम चार जून 2020 को बाइक पर सवार होकर रात करीब सवा दस बजे गश्त कर रहे थे। डीलर वाली गली के मकान से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। सिपाही और कांस्टेबल मकान के अंदर पहुंचे। यहां दीपक और उसकी मां राजबाला के बीच झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

आरोपी दीपक ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की, इस बीच रतिराम के पेट में छुरी मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में चार अक्तूबर 2020 को उपचार के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक के बेटे अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले को हत्या की धाराओं में बदल लिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कुल 13 गवाह पेश किए गए। अभिुक्त दीपक पर दोष सिद्ध हो चुका है।
---------
होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में कब क्या हुआ

04 जून 2020 : होमगार्ड रतिराम के पेट में छुरी से हमला किया।
05 जून 2020 : पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया।
04 अक्तूबर 2020 : घायल रतिराम की अस्पताल में मौत।
13 अक्तूबर 2020 : जानलेवा हमले का आरोपपत्र।
05 नवंबर 2020 : न्यायालय में अतिरिक्त आरोपपत्र दाखिल।
07 नवंबर 2020 : अदालत ने आरोपपत्र सुपुर्दगी आदेश दिया।
19 दिसंबर 2020 : अभियुक्त पर आरोप तय हुए।
24 जून 2026 : अभियुक्त दीपक पर दोष सिद्ध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed