फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicles will not operate on the highway from tonight

Muzaffarnagar News: आज रात से हाइवे पर नहीं होगा वाहनों का संचालन

Mon, 10 Jul 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not operate on the highway from tonight
हाईवे पर वन में यातायात के तहत वाहन व कांवड़ियों का आवगमन
कांवड़ यात्रा
विज्ञापन

11 जुलाई की रात (आज) से हाइवे पर वन-वे व्यवस्था समाप्त हो जाएगी




संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान की एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अनुसार 11 जुलाई की रात (आज) से हाइवे पर वन वे व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इसके बाद हाइवे पर सभी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
पुलिस की रूट एडवाइजरी के अनुसार नौ जुलाई की रात से 11 जुलाई की आधी रात तक मेरठ से हरिद्वार तक वाहनों के लिए हाइवे पर वन-वे व्यवस्था बनाई गई थी। यह व्यवस्था 11 जुलाई की आधी रात समाप्त हो जाएगी। इसके बाद हाइवे पर हरिद्वार जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद हो जाएगा। पुलिस ने इस व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। सोमवार देर शाम तक वन-वे व्यवस्था पर वाहन चलेंगे। पुलिस की हाईवे व मुख्य चौराहों के कट पर डयूटी लगा दी गई।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने भी बनाई नई व्यवस्था
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि शामली जाने वाली बसें बस अड्डे से रोहाना, चरथावल व थानाभवन होकर जा रही है। बागपत जाने वाली राणा चौक, बिजनौर तथा सहारनपुर जाने वाली बसें अभी बस अड्डे से जा रही हैं। मंगलवार से व्यवस्था को बदला जाएगा। कांवड़ यात्रियाें की सुविधा के लिए अभी दिल्ली से हरिद्वार के लिए 50 बसों को चलाया जा रहा हैं। स्थानीय कांवड़ियों के जाने के दौरान व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed