फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicles parked on the side of the road are becoming the cause of death

सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे मौत का सबब

Sun, 24 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the side of the road are becoming the cause of death
भोपा रोड पर सड़क किनारे गलत तरीके से खडे किये गये ट्रक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। हाईवे किनारे खड़े किए जाने वाले ट्रक व अन्य वाहन हादसों का कारण बन रहे है। गलत तरीके से खड़े किए वाहनों से अन्य वाहन टकराने के कारण जिले में कई बड़े हादसे हो चुके है। अधिकांश हादसे मेरठ-करनाल और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए हैं। इसके बाद भी सड़क किनारे वाहनों को खड़ा किया जाना बंद नहीं किया गया है। इसके इतर, शहर की भोपा रोड का तो हाल इतना बुरा है, यहां पर दिन निकलते ही फैक्टरियों के सामने माल भरे ट्रक खड़े कर दिए जाते है। यह सब देखते हुए भी पुलिस व परिवहन विभाग आंख बंद किए बैठा है।
विज्ञापन

यह हुए हादसे
- मंसूरपुर में पांच दिन पहले बेगराजपुर निवासी किसान गन्ने मिल में डालकर वापस जाते समय ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़ी कर डीजल देखने लगा तब पीछे से आई कार की टक्कर लग गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। चार युवक घायल हुए थे।
विज्ञापन

- खतौली के भंगेला में एक माह पहले खराब होने पर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया गया। हेल्पर नीचे घुसकर काम कर रहा था। पीछे से आए ट्रक ने खराब ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में हेल्पर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरकाजी में हाइवे स्थित बाईपास पर सड़क किनारे खडे़ सेना के ट्रक से टकराने पर दिल्ली निवासी दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।
- बघरा बस अड्डे पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। दो साल पहले मोपेड पर सवार होकर आए मौलाना की मोपेड ट्रक से टकराने पर मौलाना की मौत हो गई थी।
इन्होंने कहा-
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आए दिन सड़क किनारे व ट्रक आदि वाहन खड़े दिखाई देते है। जो बेहद ही गलत तरीका है। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। -ब्रज किशोर गुप्ता, समाजसेवी, पुरकाजी।
- बड़ी ही विडंबना है कि भोपा रोड पर सुबह से ही सड़क किनारे माल से लदे ट्रक, डीसीएम खड़े कर दिए जाते है, इनसे हादसे भी हुए है। लेकिन कोई भी अधिकारी इन ट्रकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। -रविंद्र उर्फ छोटा, प्रधान अथाई भोपा।
बोले अधिकारी-
भोपा रोड पर प्रतिदिन चार पांच वाहनों का चालान किया जाता हैं, सीज भी किए जाते है। शनिवार को भी ओवरलोड व गलत तरीके से वाहन खड़ा करने पर जुुर्माना 80 हजार वसूला गया। हाईवे पर भी ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ।

सड़क किनारे वाहन खड़ा करना एक गलत तरीका है। इससे हादसे हो सकते है। यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन को खड़ा करें। -कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।

भोपा रोड पर सड़क किनारे गलत तरीके से खडे ट्रक।

भोपा रोड पर सड़क किनारे गलत तरीके से खडे ट्रक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सड़क सुरक्षा यातायात : पुलिस द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में जहां लोगों जागरुक किया जा

सड़क सुरक्षा यातायात : पुलिस द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में जहां लोगों जागरुक किया जा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed